लेबनान के लोकप्रिय जनांदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव हसन नसरुल्लाह की शहादत के बाद से कश्मीर में आम जनमानस के साथ साथ राजनेताओं के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
कश्मीर की पूर्व मुख्यम्नत्री महबूबा मुफ़्ती ने नेतन्याहू को सबसे बड़ा आतंकवादी बताते हुए कहा कि हिटलर के बाद अब नेतन्याहू सबसे बड़ा आतंकवादी है।
महबूबा मुफ्ती ने बेंजामिन नेतन्याहू को एडोल्फ हिटलर के बाद सबसे बड़ा आतंकवादी करार देते हुए कहा कि नेतन्याहू ने फिलिस्तीन में हजारों लोगों को मार डाला है। अब लेबनान में भी वह हज़ारों लोगों की हत्या कर रहे है।
महबूबा ने कहा कि नेतन्याहू ने फिलिस्तीन और लेबनान को गैस चैंबर में बदल दिया है। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने उसके खिलाफ फैसला सुनाया है। लेबनान में हमले ने साबित कर दिया है कि नेतन्याहू वास्तव में एक अपराधी है।